ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीजमीन विवाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

जमीन विवाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार रात गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने बृजनाथ यादव के बेटे निवेश कुमार यादव (20वर्ष) को शराब के ठेके पर...

जमीन विवाद में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,वाराणसीTue, 01 Nov 2022 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के बनकट गांव में सोमवार रात गांव के ही कुछ मनबढ़ों ने बृजनाथ यादव के बेटे निवेश कुमार यादव (20वर्ष) को शराब के ठेके पर बुलाया। वहां बीयर पीने के बाद जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पिस्टल निकाल कर गांव के ही एक युवक अखिलेश यादव ने उसके पेट में गोली मार दी। इसके बाद दो फायर किर तीन युवक भाग निकले। गोली की आवाज होने पर आसपास के लिए दौड़ कर आये तो उसे सारनाथ इलाके के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी देर रात सारनाथ पुलिस को दी। सारनाथ पुलिस की सूचना पर चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितोंयों की गिरफ्तारी की जायेगी।घायल की मां आशा देवी की तहरीर पर गांव के ही योगेश यादव व अखिलेश उर्फ अक्कल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े