युवा व्यापारियों को जोड़कर संगठन को बनाएं सशक्त

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में युवा मंच की बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, सदस्यता विस्तार और युवा व्यापारियों को जोड़ने पर चर्चा की गई। पूर्व अध्यक्ष प्रेम मिश्रा के निधन पर शोक जताया गया। संरक्षक अनुज डिडवानिया ने संगठन की एकता की अहमियत बताई। अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने गली-मोहल्लों में बैठकें करने की योजना साझा की।

युवा व्यापारियों को जोड़कर संगठन को बनाएं सशक्त

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महानगर उद्योग व्यापार समिति (युवा मंच) की रविवार को नदेसर स्थित सियाराम कटरा में बैठक हुई। इसमें संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, सदस्यता विस्तार एवं विभिन्न क्षेत्रों के युवाओं को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई।समिति के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रेम मिश्रा के निधन पर सदस्यों ने शोक जताया और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। संरक्षक अनुज डिडवानिया ने कहा कि संगठन की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। संगठन की सदस्यता विस्तार को लेकर कार्ययोजना बनाई जा रही है। अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक युवा व्यापारियों को जोड़ने के लिए गली-मोहल्लों में बैठकें की जाएंगी।

महामंत्री देवांश मनीष चौबे एवं कोषाध्यक्ष मोहित अग्रहरि ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने एवं नई पीढ़ी को जोड़ने के लिए निरंतर संवाद और सक्रियता रखी जाएगी। बैठक में ज्ञानू गुप्ता, गुलशन कनौजिया, पंकज वर्मा, सत्यप्रकाश सराफ, शैलेष सिंह, मोहित गुप्ता, विशाल मेहरा, शिवमूरत पॉल, आनंद अग्रहरि, सूरज अग्रहरि, शानू अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, आदर्श अग्रहरि, रोहित वर्मा, अक्षय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।