Varanasi News: घुटने भर पानी में बैठकर युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बीएचयू के सिंहद्वार के सामने घुटने भर जलभराव में बैठकर जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। आरोप है कि बारिश के बाद नागरिकों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने सरकार की विकास की दावों को खारिज करते हुए बेहतर सड़क और जलनिकासी की मांग की।

Varanasi News: घुटने भर पानी में बैठकर युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महानगर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंगलवार को बीएचयू के सिंहद्वार के सामने घुटने भर जलभराव में बैठकर शहर की जलनिकासी व्यवस्था और विकास के दावों को आइना दिखाया। सोमवार पूरी रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सिंहद्वार पर दोपहर तक पानी भरा रहा। इस दौरान मरीजों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई।महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चंचल शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश में डबल इंजन सरकार के बावजूद हल्की बारिश में ही शहर की सड़कें और चौराहे जलमग्न हो जाते हैं। हर गली, चौराहे और प्रमुख मार्ग पर जलजमाव नगर निगम और भाजपा सरकार के विकास के दावों की पोल खोल रहा है।

नेताओं ने मांग की कि जनता को कागजों और विज्ञापनों में विकास नहीं, जमीन पर बेहतर सड़क, सफाई और सुचारु जलनिकासी व्यवस्था चाहिए। वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहर में हर बारिश के बाद जलजमाव की समस्या जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करती है। प्रदर्शन में कैंट विधानसभा इकाई के अध्यक्ष धीरज सोनकर, महानगर महासचिव आयुष पटेल, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: घुटने भर पानी में बैठकर युवा कांग्रेसियों का प्रदर्शन