Varanasi News: सीवर चैंबर से छेड़छाड़ करते चार युवक दबोचे गए

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के कालभैरव क्षेत्र की भाट गली में मंगलवार को चार युवक मैनहोल का ढक्कन खोलने की कोशिश करते पकड़े गए। भाजपा पार्षद की सूचना पर एक युवक को हिरासत में लिया गया जबकि तीन फरार हो गए। नगर निगम ने इनके खिलाफ कार्रवाई की है। ये चारों युवक नगर निगम या जलकल के कर्मचारी नहीं थे।

Varanasi News: सीवर चैंबर से छेड़छाड़ करते चार युवक दबोचे गए

Varanasi News: ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कालभैरव क्षेत्र की भाट गली में मैनहोल का ढक्कन खोलने के प्रयास में मंगलवार को चार युवक पकड़े गए। दोपहर के वक्त इन्हें सीवर चैंबर का ढक्कन खोलते देख स्थानीय भाजपा पार्षद ने पूछताछ शुरू की तो चारो हड़बड़ा गए। बातचीत के दौरान तीन भाग निकले जबकि एक पकड़ लिया गया। उसे कोतवाली थाना लाया गया। पुलिसिया पूछताछ में उसने अपने फरार साथियों के नाम-पता बताया जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों को धर दबोचा। नगर निगम ने इनके खिलाफ तहरीर दी है। पकड़े गए युवकों के नाम राजेश, अजय और अनिल हैं। चौथे का नाम पता नहीं चल सका। इन सभी ने नगर निगम के सफाईकर्मियों जैसी नारंगी रंग की ड्रेस पहन रखी थी। कोतवाली में पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे न तो नगर निगम और न ही जलकल के कर्मचारी हैं। वे नहीं बता सके कि सीवर ओवरफ्लो की समस्या की शिकायत बिना मैनहोल का चैंबर क्यों खोल रहे थे。

पकड़े गए युवकों की जानकारी

मंगलवार दोपहर भाट की गली में चार युवकों को चैंबर खोलने का प्रयास करते देख भाजपा पार्षद संजय विशंभरी ने पूछताछ की तो मौके से तीन फरार हो गए। एक को पार्षद और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जलकल विभाग को सूचना दी गई। जेई मंगल देव वर्मा ने उस युवक से पूछताछ की लेकिन जवाब नहीं मिला। तब कोतवाली पुलिस को बुलाकर युवक को सौंप दिया गया। पुलिस ने उस युवक की निशानदेही पर तीन अन्य युवकों को पकड़ा। चारों युवकों ने नारंगी रंग का जैकेट पहना रखा था। उस पर किसी कंपनी का नाम नहीं बल्कि अंग्रेजी में नमस्ते लिखा हुआ था। पार्षद ने कहा कि चारों युवक कालभैरव वार्ड से बाहर के हैं। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि अनधिकृत व्यक्ति द्वारा मैनहोल चैंबर को खोलना अथवा छेड़छाड़ करना गैर-कानूनी है।

चैंबर जाम की समस्या

कई जगह चैंबर जाम मिला था। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिवाला, सरायनंदन, नगवा, नवाबगंज, संकट मोचन आदि इलाकों में मुख्य सीवर लाइनों की सफाई के दौरान बालू की बोरियां, लकड़ी, प्लास्टिक, पत्थर, प्लाई के टुकड़े मिले थे। बारिश के दौरान कई घंटे जलजमाव की अस्वाभाविक स्थिति की पड़ताल के दौरान सीवर लाइन और चैंबरों के जाम होने के प्रमाण मिले थे।

सामान्य प्रश्न

✦चार युवक कहा पकड़े गए?−
चार युवक वाराणसी के कालभैरव क्षेत्र की भाट गली में पकड़े गए।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: सीवर चैंबर से छेड़छाड़ करते चार युवक दबोचे गए