हत्या की कोशिश में केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - गौराकला गांव में एक युवक ने शराब के नशे में बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर उसका गला दबाने की कोशिश की। साहिल कुमार ने विरोध किया, तो आरोपी संकठा राजभर और उसके साथियों ने साहिल और उसके भाई पर हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

चौबेपुर (वाराणसी)। गौराकला गांव में शराब के नशे में एक युवक ने पहले बाइक सवार को टक्कर मारी और फिर उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साहिल कुमार बीते शनिवार शाम बाजार में सामान लेने गया था। आरोप है कि तभी गांव के ही संकठा राजभर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। आपत्ति जताने पर संकठा ने गला दबा दिया। शोर सुनकर साहिल का बड़ा भाई आशीष कुमार मौके पर पहुंचा। आरोप है कि संकठा, उसके पुत्र आकाश एवं दो अज्ञात ने मिलकर दोनों भाइयों पर रॉड, कड़े और डंडों से हमला कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


