Varanasi News: दुष्कर्म का आरोप लगा प्रेमी के घर दिया धरना

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी) में एक युवती ने अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना दिया, आरोप लगाया कि युवक ने आठ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और अब शादी से इनकार कर रहा है। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने शादी का वादा किया था और इसके लिए उसने नोट्रीयल हलफनामा भी दिया था।

Varanasi News: दुष्कर्म का आरोप लगा प्रेमी के घर दिया धरना

Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। रमईपट्टी गांव में बुधवार दोपहर एक युवती अपने प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई। आरोप लगाया कि युवक ने आठ साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इनकार कर रहा है। बड़ागांव पुलिस दोनों को थाने ले गई। देर शाम तक दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध रमईपट्टी निवासी युवक से है। युवक का ननिहाल युवती के पड़ोस में है। वहां आते-जाते दोनों में पहचान हुई और दोस्ती के बाद आपस में प्रेम करने लगे। युवती ने पुलिस को बताया कि शादी का विश्वास दिलाने के लिए नोट्रीयल हलफनामा भी दिया।

इसके बाद शादी का झांसा देकर आठ साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी से मना कर रहा है। युवक के मना करने पर युवती उसके घर जा पहुंची और दरवाजे के सामने जा बैठी। युवक के परिजनों की सूचना पर बड़ागांव पुलिस पहुंची। दोनों पक्ष को थाने ले आई। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से बातचीत कर हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: दुष्कर्म का आरोप लगा प्रेमी के घर दिया धरना