Varanasi News: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका तो युवती ने की जान देने की कोशिश

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: सारनाथ के आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवती ने रविवार रात आत्महत्या करने की कोशिश की। उसके भाई ने इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका, जिससे वह नाराज होकर रेलवे पटरी पर लेट गई। पुलिस ने युवती को ट्रैक से हटाकर समझा-बुझाकर घर भेज दिया। उसके परिवार को भी सूचित किया गया।

Varanasi News: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका तो युवती ने की जान देने की कोशिश

Varanasi News: सारनाथ। आशापुर रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवती रविवार को देर रात आत्महत्या करने के लिए रेलवे पटरी पर लेट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को रेलवे ट्रैक से हटाया। इसके बाद समझा बुझाकर घर भेज दिया। युवती के अनुसार भाई ने उसे इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका था। इससे नाराज होकर वह जान देने के लिए वहां पहुंची थी। आशापुर चौकी प्रभारी दीक्षा पांडेय ने बताया कि सोमवार को रात 11.30 बजे स्थानीय लोगों से सूचना मिली कि आशापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक युवती आत्महत्या करने के लिए रेलवे ट्रैक पर लेटी है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे हटाने लगी तो उसने ट्रैक को जोर से पकड़ लिया।

उसे रेलवे ट्रैक से जबदस्ती हटाया गया। पूछताछ में उसने बताया कि हवेलिया चौराहा के समीप एक होटल में काम करती है। चंद्रा चौराहा के पास किराए के मकान में रहती है। वह मूलरूप से बिहटा (पटना) बिहार की रहने वाली है। युवती ने बताया कि इंस्टग्राम पर रील बनाती है। इसके विरोध में भाई एवं परिवार के लोगों ने फोन कर डांट लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने चली आई। युवती का कहना था कि लड़के अपनी जिंदगी जी सकते हैं तो लड़कियां क्यों नहीं। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया। उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: इंस्टाग्राम पर रील बनाने से रोका तो युवती ने की जान देने की कोशिश