सारनाथ से पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी

Feb 01, 2025 08:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - सारनाथ में एक युवक ने पत्नी से विदाई के बारे में विवाद के बाद वीडियो कॉल पर बात करते समय फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक राकेश यादव ने पत्नी सीमा के साथ प्रेम विवाह किया था और उनके दो बच्चे हैं।...

सारनाथ से पत्नी को वीडियो कॉल कर लगा ली फांसी

सारनाथ, संवाददाता। विदाई की बात पर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने शुक्रवार रात करीब 11 बजे वीडियो कॉल किया। पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करते-करते वह फंदे पर झूल गया। घटना सारनाथ थाने से सटे प्लाट की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के के लिए भेज दिया।

गाजीपुर के भुजारी (खानपुर) निवासी 28 वर्षीय राकेश यादव ने लमही निवासी सीमा प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। राकेश ठेके पर शटरिंग का काम करता था। रात में सारनाथ थाने से सटे एक प्लाट की रखवाली करता था, जिसके लिए उसे पैसे मिलते थे। उसने अकथा में किराये का कमरा लिया था। पत्नी सीमा से उसे 4 साल की बेटी ऋषिका और 2 साल का पुत्र ऋतिक है। प्रेम विवाह के कारण राकेश पत्नी को घर नहीं ले जाता था। मायके में रहने वाली सीमा इसके लिए दबाव बनाती थी तो विवाद होता था। शुक्रवार रात भी दोनों में विवाद हुआ। सारनाथ थाने के निकट प्लाट के टिन शेड के कमरे से राकेश ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और फंदे पर झूल गया। पत्नी ने भाई गोलू प्रजापति को जानकारी दी। गोलू ने सारनाथ थाने पर सूचना दी। मायके से लोग सारनाथ थाने पहुंचे। पुलिस और मायके के लोगों को संबंधित प्लाट की जानकारी नहीं थी। लिहाजा करीब 4 घंटे तक सभी उसे ढूंढ़ते रहे। कई लोगों से पूछताछ में भोर में 4 बजे प्लाट की जानकारी हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।