योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के सामने नवाया शीश

May 06, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह काशी पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने यूपी कॉलेज के प्रोफेसर के घर मांगलिक आयोजन में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के सामने नवाया शीश

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह काशी पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ और काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने लोकमंगल और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। यूपी कॉलेज के प्रोफेसर के घर मांगलिक आयोजन में शामिल होने के बाद सीएम हेलीकाप्टर से प्रयागराज रवाना हो गए। योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 10.10 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। यहां से मुख्यमंत्री चांदमारी (बड़ा लालपुर) निवासी यूपी कॉलेज में कॉमर्स विभाग के हेड प्रो. राजीवकृष्ण सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने वहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर परिवारजनों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे。

काल भैरव मंदिर में पूजा

इसके बाद काल भैरव मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। साथ ही आसपास के घरों के नन्हे-मुन्नों को दुलारा, उन्हें टॉफियां दीं। काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन करने आए भक्तों ने मुख्यमंत्री को देखकर ‘हर-हर महादेव’ का जयकारा लगाया। मुख्यमंत्री ने भी श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

मंत्री और अधिकारियों की उपस्थिति

इस दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल और डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा तथा राय धर्मेंद्र सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योगी आदित्यनाथ ने किस मंदिर में पूजा की?
योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में पूजा की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।