सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित हो
Varanasi News - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सीएम ग्रिड योजना के तहत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और समयसीमा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि सड़कों को स्मार्ट और ग्रीन मानक के अनुरूप विकसित किया जा रहा है, जिसमें ड्रेनेज, फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें शामिल हैं।
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना में सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित हो और निर्माण कार्य समयसीमा में होना चाहिए। वह रविवार को सिगरा स्थित सीएम ग्रिड योजना की निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड्स योजना) के तहत सड़क निर्माण कार्यों के बारे में पीपीटी के माध्यम से नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के दौरान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को कम से कम असुविधा होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने कहा कि सड़कों को ‘स्मार्ट और ग्रीन’ मानक के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
इन सड़कों पर ड्रेनेज, फुटपाथ और आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



