योगासन एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाता है
Varanasi News - वाराणसी के सोनिया स्थित चैतन्य योग केंद्र में रविवार को योगासन खेल की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कमलेश पटेल और आशीष टंडन ने किया। आशीष टंडन ने कहा कि योग साधकों के लिए मन पर नियंत्रण आवश्यक है, जबकि कमलेश पटेल ने मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास के विकास पर जोर दिया।

वाराणसी। सोनिया स्थित चैतन्य योग केंद्र में रविवार को योगासन खेल की कार्यशाला हुई। इसमें योग साधकों, छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष कमलेश पटेल, सचिव आशीष टंडन ने किया। आशीष टंडन ने कहा कि एक योग खिलाड़ी को मन पर नियंत्रण करना सबसे जरूरी है। कमलेश पटेल ने कहा कि योगासन खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है बल्कि मानसिक एकाग्रता और आत्मविश्वास को भी बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान जर्मनी योगासन का प्रशिक्षण लेने आए मेयिका समेत सुबोध यादव, सूर्या सिंह, शोभित गोंड, ऋषभ शाह, श्रेयांस बाजपेयी, पूजा जालान, अखिलेश गुप्ता,कनक गुप्ता, एकांश वर्मा, पूजा महतो आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


