मदरसे में कराया गया योगाभ्यास

Apr 07, 2026 02:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के रेवड़ीतालाब स्थित जामिया फारूकिया मदरसे में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 200 बच्चों ने भाग लिया। प्रशिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन और भुजंगासन जैसे सरल योगासन सिखाए गए, जिससे उनकी लचीलापन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके।

मदरसे में कराया गया योगाभ्यास

वाराणसी। रेवड़ीतालाब स्थित जामिया फारूकिया मदरसे में योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें 200 बच्चों ने भाग लिया। भेलूपुर स्थित एसवीएम अस्पताल के योग प्रशिक्षक मनीष कुमार पाण्डेय ने योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। बच्चों को ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन जैसे सरल योगासन सिखाए गए, जिससे उनके शरीर की लचीलापन बढ़े और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके। साथ ही, अनुलोम-विलोम और कपालभाति के माध्यम से श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। एसवीएम के अधीक्षक क्षितिज तिवारी भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।