ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीभगवान शिव के नाम सुसाइड नोट लिख बनारस में लगाई फांसी

भगवान शिव के नाम सुसाइड नोट लिख बनारस में लगाई फांसी

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के हौजकटोरा स्थित भोलेनाथ गेस्ट हाउस के कमरे में शुक्रवार रात केरल के त्रिचूर निवासी एक युवक ने फांसी पर लटककर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें टूटी-फूटी अंग्रेजी...

भगवान शिव के नाम सुसाइड नोट लिख बनारस में लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 11 Jan 2020 08:02 PM
ऐप पर पढ़ें

दशाश्वमेध थाना क्षेत्र के हौजकटोरा स्थित भोलेनाथ गेस्ट हाउस के कमरे में शुक्रवार रात केरल के त्रिचूर निवासी एक युवक ने फांसी पर लटककर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसने इच्छा जताई है कि ‘महादेव, कृपया मेरा शव कहीं नहीं भेजना। देर रात पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की। सुसाइड नोट और वहां पड़ी सामग्री को कब्जे में ले लिया।

सूचना पाकर युवक के परिजन शनिवार शाम को वाराणसी पहुंचे।केरल निवासी युवक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार उसका नाम वैसाख एनवी था। गेस्टहाउस संचालक विनोद कुमार जायसवाल के मुताबिक शुक्रवार रात में यहां के स्टाफ किसी काम से दरवाजा खुलवाने गये। काफी प्रयास और दरवाजा पीटने के बाद भी भीतर से आवाज नहीं आई। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। दशाश्वमेध थानाध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा पहुंचे। लॉक तोड़कर दरवाजा खोला गया। भीतर का नजारा देख सभी भौंचक रह गये। युवक छत की हुक से नायलॉन की रस्सी से फांसी लगाकर लटका हुआ था। थोड़ी देर में फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने रस्सी काटकर शव उतारा। कमरे की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट मिला। इसमें काशी में मोक्ष को लेकर आध्यात्मिक बातें थीं। शव को रात में ही मंडलीय अस्पताल के लाशघर में रखवाकर घरवालों को सूचित कर दिया गया। दशाश्वमेध थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके घरवाले पहुंचे हैं। सुसाइड नोट व अन्य सामग्रियों की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। वैसाख की शादी हो चुकी है। उसकी छह माह की बेटी भी है। पुलिस के मुताबिक वैसाख के पिता विमल ने बताया कि वह दुबई में नौकरी करता था और उसके छूटने से परेशान था। एक दिन और रुकने की बात कही थी, सामान्य था व्यवहार

गेस्टहाउस संचालक विनोद कुमार जायसवाल ने बताया कि आठ जनवरी को अपराह्न 3.45 बजे उसने कमरा नंबर 204 बुक किया था। उसने नौ जनवरी तक रुकने बात कही। नौ जनवरी को उसने कहा कि वह एक दिन और रुकना चाहता है। इसके लिए उसने रूम का रेंट भी दिया। उसने बताया था कि वह दर्शन-पूजन और गंगा स्नान के लिए काशी आया है।

शरीर पर लिखा था श्लोक, दर्शन-पूजन के बाद गंगा स्नान

युवक के शरीर पर एक श्लोक ‘त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव। त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देव देव॥ लिखा था। इसके अलावा उसके हाथ और पैर पर भी टैटू बने हुए थे। गेस्टहाउस के स्टाफ के मुताबिक वह अंधविश्वासी लगता था। साथ ही वह जितने दिन रुका, मंदिरों में दर्शन-पूजन करता था। ठंड के बावजूद वह गंगा स्नान करके आता था।

सिगरेट व गांजा मिला

मृत युवक के बेड के पास से पुलिस ने थोड़ा सा गांजा और सिगरेट का पैकेट बरामद किया। साथ ही कमरे से दो बैग भी मिले। इसमें उसके कपड़े व अन्य सामग्रियां थीं।

पत्नी और दोस्त से की थी बात

पुलिस अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। शुक्रवार रात उसने अपने दोस्त और पत्नी से बात की थी। दुबई में रहने वाले एक दोस्त से उसने व्हाट्सएप काल के जरिये बात की थी। जबकि पत्नी को फोनकर दो घंटे तक बात किया। पुलिस के मुताबिक बातचीत में पता चला है कि पत्नी से उसका कुछ अनबन है।

गेस्टहाउस संचालकों को ताकीद

पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिकों को ताकीद किया कि हर रोज यात्रियों को खुद जाकर उठाएं। चेकिंग करें। काशी में आकर मोक्ष के लिए आत्महत्या की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें