Varanasi News: तनाव प्रबंधन के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: वाराणसी के धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। IMS BHU के डीन प्रो. संजय गुप्ता ने सकारात्मक सोच और विशेषज्ञों की सहायता लेने के महत्त्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Varanasi News: तनाव प्रबंधन के प्रति छात्राओं को किया जागरूक

Varanasi News: वाराणसी। सुंदरपुर स्थित धीरेन्द्र महिला पीजी कॉलेज में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम हुआ। आईएमएस बीएचयू के डीन प्रो. संजय गुप्ता ने तनाव को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और नकारात्मक विचारों से दूर रहने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल उपहार है और कठिन परिस्थितियां जीवन का हिस्सा हैं। ऐसे समय में व्यक्ति को धैर्य बनाए रखते हुए सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को अपनी भावनाओं को व्यक्त करने, परिवार एवं मित्रों से संवाद बनाए रखने और आवश्यकता पड़ने पर विशेषज्ञों की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. नलिनी मिश्रा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार है। कार्यक्रम में छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संकल्प लिया। संचालन डॉ. प्रतीक्षा सिंह ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: तनाव प्रबंधन के प्रति छात्राओं को किया जागरूक