वानस्पतिक चेतना से जगत का अभिन्न संबंध
वाराणसी में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन इको मूवमेंट सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश्वर आचार्य ने वानस्पतिक चेतना पर जोर दिया। वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिपुरारी शंकर ने पर्यावरण संरक्षण को आज की सबसे बड़ी चुनौती बताया। कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन भी हुआ।

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीन इको मूवमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण चेतना विषयक संगोष्ठी का आयोजन रविवार को किया गया। रथयात्रा स्थित एक भवन में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ राजेश्वर आचार्य ने कहा कि वानस्पतिक चेतना से जगत का अभिन्न संबंध रहा है। आज धरती के साथ-साथ हम सभी के जीवन को हरितिमा बनाने की अवश्यकता है। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिपुरारी शंकर ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण वर्तमान युग की सबसे बड़ी चुनौती है। स्वागत संस्था की कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.गीता सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ.शिवानी शुक्ला का शास्त्रीय गायन भी हुआ।
डॉ.संतोष सांवरिया, सरोज भाटिया, गणेशदत्त त्रिपाठी, डॉ.अंबर भाटिया, डॉ.ओपी गुप्ता, जयंती सामंत, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, पीयूष आचार्य, राजेश भाटिया आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ.प्रीतेश आयार्च ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


