ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीवकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप

वकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप

फोटो: एमएम 01 से 06 तक: वकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप - विशेष

वकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीWed, 18 May 2022 10:10 PM
ऐप पर पढ़ें

फोटो: एमएम 01 से 06 तक:

वकीलों की हड़ताल से कामकाज ठप

- विशेष सचिव प्रफुल्ल कुमार के पत्र में अधिवक्ताओं के बारे आपत्तिजनक बात लिखने पर भड़के

- कलक्ट्रेट परिसर में भ्रमण किया, डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन व नारेबाजी

वाराणसी, संवाददाता।

विशेष सचिव प्रफुल्ल कुमार के भेजे एक पत्र में आपत्तिजनक बात लिखने पर बुधवार को अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। इससे कामकाज ठप हो गया।

वकीलों ने कलक्ट्रेट का भ्रमण किया और डीएम पोर्टिको में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पत्र की प्रतियां जलाकर भी विरोध जताया गया।

दी बनारस बार एशोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि विशेष सचिव द्वारा जिलाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जो अधिवक्ता अराजक कृत्य को करते हैं। उनके बारे में शासन को सूचित किया जाए ताकि उनके ऊपर कार्रवाई हो सके। इससे अधिवक्ताओं में आक्रोश है।

विरोध प्रदर्शन में बार काउंसिल आफ इंडिया के को चेयरमैन (सह अध्यक्ष) श्रीनाथ त्रिपाठी, बनारस बार के अध्यक्ष धीरेंद्रनाथ शर्मा, सेंट्रल बार अध्यक्ष मोहन यादव, रत्नेश्वन कुमार पांडेय, अश्वनी कुमार राय, मयंक मिश्रा, ध्रुव नारायण पांडेय, मुन्ना लाल यादव, अनूप कुमार सिन्हा, उदयनाथ शर्मा, सुनील चौहान, अवधेश सिंह, विनोद कुमार सिंह, दीपक राय, अनिल प्रताप सिंह, आशुतोष पांडेय, नागेंद्र सिंह, विवेक सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुशील तिवारी, कृष्ण मोहन पांडेय, गुड्डू, चंद्रशेखर यादव समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें