रात में भी खुल रही शराब दुकान, महिलाओं का प्रदर्शन

Apr 08, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - हरिदासीपुर सरैया में महिलाओं ने देसी शराब की दुकान के खिलाफ चक्काजाम किया। उनका कहना है कि शराब की आसानी से उपलब्धता के कारण घरों में कलह बढ़ रही है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रात में भी खुल रही शराब दुकान, महिलाओं का प्रदर्शन

चोलापुर। हरिदासीपुर सरैया में रात भर देसी शराब की दुकान खोले जाने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार चक्काजाम कर दिया। हरिदासीपुर सरैया और पड़ोसी गांव भोपापुर की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। बड़ी संख्या में महिलाएं बाबतपुर-चौबेपुर मुख्य मार्ग पर जुट गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। उनका कहना था कि शराब की आसान उपलब्धता के कारण पुरुष रात में भी पहुंच जा रहे हैं। घरों में कलह और महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। अवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस और प्रशासन को कई बार दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। कहा कि निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों एवं अवैध विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बस्ती के बीच से दुकान हटाने की मांग को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। आधा घंटा बाद जाम समाप्त हुआ। प्रदर्शन में अंजू देवी, शशि कला, सुधा मिश्रा, कालिंदी मिश्रा, बेबी, आशा देवी, चिंता देवी, नेहा, संगीता देवी, मुन्नी देवी, शकुंतला देवी, बिंदु देवी, नीलम देवी, मुनक्का देवी, सीनू देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।