चेतगंज में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने पर महिलाओं का हंगामा

Apr 04, 2026 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के चेतगंज में महिलाओं ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के खिलाफ विरोध किया। उनका आरोप था कि जीएमआर कंपनी के कर्मचारियों ने बिना सहमति मीटर बदल दिए और धन उगाही की। विरोध बढ़ने पर कर्मचारी वहां से भाग गए। एसडीओ अनिल सिंह ने मामले की जानकारी ली और जीएमआर अधिकारियों को सूचित किया।

चेतगंज में जबरन प्रीपेड मीटर लगाने पर महिलाओं का हंगामा

वाराणसी। चेतगंज के चौछटवां में शुक्रवार को स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने और उसके एवज में वसूली करने से नाराज महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि जीएमआर कंपनी के कर्मचारियों ने कई घरों में जबरन मीटर बदल दिए। कई घरों में रहने वालों से सहमति नहीं ली गई। उन्होंने यह भी कहा कि डरा-धमका कर धन उगाही की गई। हंगामे की जानकारी मिलने पर लहुराबीर सब-डिविजन के एसडीओ अनिल सिंह ने हंगामे के कारणों की जानकारी ली और जीएमआर के अधिकारियों को इससे अवगत कराया है। जीएमआर कंपनी के कर्मचारी शुक्रवार दोपहर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने चौछटवां पहुंचे।

उन्होंने बिना किसी को बताए कई मीटर बदल दिए। नया मीटर लगाने के नाम पर किसी से 50 तो किसी से 200 रुपये भी वसूल लिए। इस बीच दूसरे घरों की महिलाओं को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सही मीटर को खराब बता कर उसकी जगह प्रीपेड मीटर लगा दिया। कर्मचारियों ने कई घरों में किसी से सहमति नहीं ली। वे विरोध करने पर बिजली चोरी में मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दे रहे थे। हंगामा बढ़ता देख कर्मचारी वहां से खिसक लिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।