Varanasi News: राधा-कृष्ण मंदिर में महिलाओं ने जड़ा ताला
Varanasi News: पुराने पुजारी के लौटने का विरोध में किया हंगामा आरोप, पुजारी मंदिर में

Varanasi News: शिवपुर (वाराणसी), संवाद। आलाकाला पोखरा (शिवपुर) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार सुबह महिलाओं ने ताला जड़ दिया। मंदिर के पुराने पुजारी के दोबारा लौटने से नाराज परमानंदपुर की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सूचना पर बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुची गई थी। महिलाओं का स्पष्ट कहना है कि मंदिर में किसी अन्य या विवादित पुजारी को नहीं रहने दिया जाएगा। वे स्वयं पूजा-पाठ करेंगी या फिर किसी योग्य पुजारी को नियुक्त करेंगी। महिलाओं की मांग है कि जब तक इस विवाद का स्थायी समाधान नहीं निकलता, तब तक मंदिर का ताला बंद रहेगा। स्थानीय ग्रामीणों और महिलाओं ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मंदिर में एक पुजारी रहते थे।
आरोप था कि वे मंदिर परिसर में लोगों को बैठाकर गांजा, शराब आदि का सेवन कराते थे। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस के हस्तक्षेप से उसे हटा दिया गया था। उनकी जगह दूसरे पुजारी को रखा गया था। हालांकि, करीब डेढ़ महीने पहले पुराना पुजारी फिर से आ धमके, जिससे स्थानीय महिलाएं आक्रोशित हो गईं।

