सप्ताहव्यापी शिविर में सीखी पंचांग विद्या

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में गृहिणियों के लिए पंचांग विद्या पर आधारित एक सप्ताह का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस शिविर में 137 महिलाओं ने भाग लिया और तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण, और विभिन्न मुहूर्तों की जानकारी प्राप्त की। मुख्य प्रशिक्षक ने इसे ज्योतिष और पंचांग के ज्ञान को बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया।

सप्ताहव्यापी शिविर में सीखी पंचांग विद्या

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में गृहिणियों को पंचाग विद्या में निपुण बनाने के उद्देश्य से आयोजित सप्ताहव्यापी प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को पूर्ण हुआ। सप्ताहव्यापी शिविर में कुल 137 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आयोजित शिविर में तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बारह राशियों, सत्ताईस नक्षत्रों, पंचशालाका चक्र, बाण पञ्चक, संवत् के दस पदाधिकारियों की जानकारी दी गई। रोहिणी वास, राहुकाल एवं विभिन्न प्रकार के मुहूर्तों पर विशेष प्रकाश डाला गया। इनमें यात्रा संबंधी मुहूर्त, शल्य चिकित्सा मुहूर्त तथा विवाह संबंधी मुहूर्त प्रमुख रहे।

साथ ही केरल प्रश्नसंग्रह के आधार पर लाभ-प्रश्न, जय-पराजय प्रश्न, सुख-दुःख प्रश्न तथा यात्रा संबंधी प्रश्नों का भी विस्तृत अध्ययन कराया गया। मुख्य प्रशिक्षक आचार्य संजय उपाध्याय ने बताया कि यह प्रशिक्षण ज्योतिष एवं पंचांग के व्यावहारिक, शास्त्रीय तथा निर्णयात्मक पक्ष को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। शिविर संयोजक डॉ.पवन शुक्ल ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।