महिलाओं को दिये मणिकर्णिका अवार्ड
Varanasi News - वाराणसी में विश्व नारी अभ्युदय संगठन का राष्ट्रीय महासम्मेलन हुआ। इस अवसर पर महिलाओं को मणिकर्णिका अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इंद्रेश थे। अरुणा गंगाजली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। महापौर अशोक तिवारी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। विश्व नारी अभ्युदय संगठन का राष्ट्रीय महासम्मेलन रविवार को महमूरगंज स्थित पाणिनि कन्या महाविद्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश रहे। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए महिलाओं को मणिकर्णिका अवार्ड दिए गए। अवार्ड पाने वालों में डॉ. मंजुला सिंघल एवं मीना शर्मा (ग्वालियर), डॉ. रेनू गुप्ता, सरला कोहली एवं वीणा खन्ना (जम्मू), डॉ. अनुभूति सिंह एवं डॉ.मंजू सेठी (मेरठ), अर्चना सिंह एडवोकेट (दिल्ली), प्रभा कौशिक (झांसी), डॉ.शशिबाला अग्रवाल (आगरा), शुभश्री जायसवाल, रजनी अग्रवाल, डॉ. रजनी अग्रवाल, वीणा सहाय, रंजू देवी, डॉ. रचना पांडेय एवं कलावती देवी (वाराणसी) रहीं। दिनेश गर्ग, शेषपाल गर्ग, डॉ. दीपक कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, राजकुमार साहू, विपिन, बीके तैलंग को गंगाधर अवार्ड दिया गया।
अरुणा गंगाजली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड एवं शुभश्री को गृहिणी सम्मान दिया गया। इस दौरान महापौर अशोक तिवारी, बैंक ऑफ बड़ौदा के जोनल हेड मिथिलेश कुमार और प्रो.कविता शाह शामिल रहीं। स्वागत संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीता जायसवाल ने किया। संचालन डॉ.स्मिता राव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.उषा किरण ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


