
बीएड, एमए पास महिलाएं कंडक्टर पद की दावेदार
Varanasi News - वाराणसी से दूर सुलतानपुर, सोनभद्र, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और गाजीपुर की सैकड़ों महिलाएं रोजगार की तलाश में संविदा महिला परिचालक के पद के लिए आवेदन करने आईं। रोजगार मेले में 20 महिलाओं ने आवेदन किया, जबकि कुछ अधिमान अर्हता पूरी न होने के कारण मायूस होकर लौट गईं।
वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। यह रोजगार की चाह ही थी, जो वाराणसी से सैकड़ों किलोमीटर दूर सुलतानपुर, सोनभद्र, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, चंदौली जिलों की महिलाओं को खींच लाई। बीएड, एमए, बीकॉम, बीएससी उत्तीर्ण महिलाएं शुक्रवार को संविदा महिला परिचालक का आवेदन करने पहुंचीं। कैंट बस स्टेशन स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में यह दृश्य सुबह से दोपहर बाद तक दिखा। इस दौरान 20 महिलाओं ने आवेदन किया। वहीं, अधिमानी अर्हता (ट्रिपल सी, एनएसएस, एनसीसी, कौशल विकास मिशन आदि) पूरा नहीं होने पर कई महिलाएं मायूस होकर लौट गईं। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय की अगुवाई में सेवा प्रबंधक प्रियम श्रीवास्तव, एआरएम (कार्मिक) सुनील दत्त, एआरएम (ऑपरेशन) वीके पांडेय, कार्यालय सहायक (प्रथम) अखिलानंद त्रिपाठी, कम्प्यूटर ऑपरेटर मंजीत पांडेय आदि ने रोजगार मेले में सहभागिता की।
क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि क्षेत्रीय समिति की देखरेख में आवेदन पत्रों की जांच कराई जाएगी। इसके बाद पद के योग्य महिलाओं को ड्यूटी के लिए बुलाया जाएगा। इन्हें 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर मानदेय दिया जाएगा। 22 दिन ड्यूटी करनी होगी। 5000 किलोमीटर चलने पर तीन हजार रुपये इंसेटिव भी मिलेगा। इनसेट ड्यूटी चुनौतीपूर्ण लेकिन मेहनत से बखूबी निखाएंगी अच्छे अंक से बीएड उत्तीर्ण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहीं कादीपुर (सुलतानपुर) की ज्योति ने बताया कि बस कंडक्टर बनने के बाद वह आगे की तैयारी जारी रखना चाहती हैं। सोनभद्र की प्रतिमा कुमारी, मिर्जापुर की अर्चना, भदोही की अदिति और सारनाथ की नीतू ने कहा कि राज्य सरकार ने बस परिचालकों में ज्यादातर पुरुष हैं। अगर सरकार महिलाओं को भर्ती कर रही है तो यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रभावी कदम है। इन्होंने कहा कि बस परिचालक की ड्यूटी महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन जिम्मेदारी मिलने पर वे अपनी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और लक्ष्य के प्रति समर्पण से वह वह इसे बखूबी निभाएंगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




