दीदियों को मिली पहचान, उत्पादों को ‘काशी प्रेरणा’ ब्रांड

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में महिलाओं के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों को पहली बार 'काशी प्रेरणा' ट्रेडमार्क के तहत रजिस्टर किया गया है। इससे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी और उनके उत्पाद बड़े बाजारों तक पहुंचेंगे। सीडीओ ने बताया कि यह पहल महिलाओं की आय और बाजार का दायरा बढ़ाएगी।

दीदियों को मिली पहचान, उत्पादों को ‘काशी प्रेरणा’ ब्रांड

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद पहली बार ब्रांड के नाम से जाने जाएंगे। काशी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े समूह की महिलाओं के उत्पादों के ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन किया गया है। अब समूह निर्मित सौ से अधिक उत्पाद ‘काशी प्रेरणा’ ट्रेडमार्क से मिलेंगे।योगी सरकार की पहल से न केवल ग्रामीण महिलाएं स्वावलंबी और आर्थिक आत्मनिर्भर होंगी, बल्कि उनके उत्पादों की पहुंच बड़े बाजारों तक होगी। वे फ्लिप कार्ट, अमेजन और अन्य ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं दीदियों के हुनर को ‘काशी प्रेरणा’ के रूप में नया मुकाम मिलेगा।

उनके सौ से अधिक उत्पाद एक ही छतरी के नीचे मिलेंगे।सीडीओ ने बताया कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने ‘काशी प्रेरणा’ ट्रेडमार्क को प्राथमिक मंजूरी दे दी है। अंतिम स्वीकृति ज्लद मिलने की उम्मीद है। इसके बाद समूह की महिलाएं अपने उत्पाद पूरे देश में बेच सकेंगी। उपायुक्त (स्वत: रोजगार) पवन कुमार सिंह ने बताया कि इस पहल से उनकी आय के साथ उनके बाजार का दायरा भी बढ़ेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।