ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीडांडिया नृत्य में झूमीं महिलाएं

डांडिया नृत्य में झूमीं महिलाएं

पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को डांडिया की प्रस्तुति की गई। पिपलानी कटरा स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी...

डांडिया नृत्य में झूमीं महिलाएं
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीWed, 28 Sep 2022 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को डांडिया की प्रस्तुति की गई। पिपलानी कटरा स्थित बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का उद्घाटन वाराणसी व्यापार मंडल काशी प्रांत के अध्यक्ष प्रमोद अग्रहरि ने किया।

बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नारी देवी का स्वरूप है। पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष कविता सिंह ने कहा कि मां दुर्गा से सभी की खुशहाली की प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने आकर्षक परिधानों में डांडिया किया। इस दौरान महामंत्री नेहा सिंह, रूबी खान, चंदा गुप्ता, राखी चौरसिया, नेहा सिंह, रजनी देसाई, प्रतिमा, चांदनी सेठ, गुड़िया, सनी जौहर, चंद्रभूषण दास, बबलू अग्रहरी, बबलू चौहान आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें