Varanasi News: तीज मिलन में गायन, लोक नृत्य के विविध रंग बिखेरे
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में केंद्रीय ब्राह्मण महासभा (महिला मंच) द्वारा तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने गायन, लोक नृत्य, हाउजी गेम और प्रश्नोत्तरी से रंग बिखेरा। इस दौरान पाँच विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका तिवारी रहीं, जबकि राष्ट्रीय महासचिव जमुना शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।

Varanasi News: वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा (महिला मंच) की ओर से महमूरगंज स्थित एक होटल में तीज मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान महिलाओं ने गायन, लोक नृत्य, हाउजी गेम और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम से विविध रंग बिखेरे। वहीं, अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका तिवारी और विशिष्ट अतिथि विपासा गोस्वामी रहीं। संस्था की राष्ट्रीय महासचिव जमुना शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर नीलू मिश्रा, संगीता मिश्रा, सीमा पांडेय, नीतू झा, ज्योति मिश्रा, पूर्णिमा अवस्थी, डॉ. विभा मिश्रा आदि मौजूद रहीं।


