Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsWoman left newborn in BHU hospital
बीएचयू अस्पताल में नवजात को छोड़ गई महिला

बीएचयू अस्पताल में नवजात को छोड़ गई महिला

संक्षेप:

Varanasi News - बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक महिला नवजात बच्ची को शनिवार भोर में छोड़कर चली गई। सुबह दवा वितरण केंद्र के समीप कपड़े में लिपटी नवजात महिला...

Oct 14, 2023 09:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता।
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में एक महिला नवजात बच्ची को शनिवार भोर में छोड़कर चली गई। सुबह दवा वितरण केंद्र के समीप कपड़े में लिपटी नवजात महिला सफाईकर्मी को मिली। उसे एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबन केयर यूनिट) में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर अस्पताल में तरह तरह की चर्चाएं रहीं। वहीं, लोग नवजात की मां को कोसते रहे।

सर सुंदरलाल अस्पताल के दवा वितरण केंद्र (बाल रोग विभाग के पास) के पास सुबह करीब 7.30 बजे महिला सफाईकर्मी झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा तो कपड़ों में लिपटी नवजात बच्ची मिली। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही डॉक्टरों की टीम भी पहुंच गई। बच्ची को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया। उसे गोद लेने के लिए पांच लोग आगे आएं हैं। हालांकि प्रशासन ने किसी को अनुमति नहीं दी। इलाज के बाद बच्ची को बाल कल्याण समिति भेजी जाएगी। वहां प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही कोई उसे गोद ले सकेगा। सर सुंदरलाल अस्पताल के एमएस प्रो. केके गुप्ता ने बताया कि नवजात तीन-चार दिन की है। उसकी तबीयत थोड़ी खराब है। जिसका इलाज चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;