जहर खाने से महिला की मौत, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

सारनाथ। पहाड़िया स्थित शारदा कालोनी स्थित किराए के मकान में महिला ने मंगलवार देर

जहर खाने से महिला की मौत, मुकदमा दर्ज

सारनाथ। पहाड़िया स्थित शारदा कालोनी स्थित किराए के मकान में महिला ने मंगलवार देर रात जहर खा लिया। इसकी वजह से महिला की मौत बसही स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार जौनपुर की वन्दना साहू (30) की शादी सूजावलपर, थाना कोतवाली, जिला गाजीपुर निवासी रवि प्रकाश साहू के साथ हुई थी। रवि प्रकाश परिवार के साथ पहड़िया स्थित शारदा कालोनी में किराए के मकान में रहता था।

मंगलवार को देर रात वंदना साहू ने जहर खा लिया। वंदना साहू के पिता दिलीप साहू ने आरोप लगाया कि पति रवि प्रकाश साहू, ससुर सुरेन्द्र साहू, सास अनीता साहू व देवर भानु ने जबरदस्ती जहर खिलाया। इसके बाद वंदना का छह वर्ष का पुत्र कार्तिक साहू ने फोन से सूचना दी कि मम्मी उठ नहीं रही है। दिलीप साहू के अनुसार रवि प्रकाश प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसी कंपनी में काम करने वाली एक महिला से प्रेम था। इसी को लेकर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता था। रवि अक्सर वंदना से पैसे का भी डिमांड भी करता था। इस बात को लेकर वन्दना ने 1090 नंबर पर फोन भी किया था। पति सहित परिवार के अन्य सदस्य वन्दना को जहर खिलाकर कर भाग गए थे। इस प्रकरण में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।