प्रसव के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंची महिला को लौटाया
Varanasi News - पिंडरा में सीएचसी गंगापुर में प्रसव के लिए आई सीमा राजभर को डॉक्टरों ने भर्ती करने से मना कर दिया। चिकित्सक का कहना था कि बाल रोग विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है। परिजनों ने शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला, जिससे आक्रोश बढ़ा। अंततः महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पिंडरा, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी गंगापुर में प्रसव के लिए पहुंची महिला को लौटाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने बाद में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने से महिला को भर्ती नहीं किया गया। हरिशंकरपुर की सीमा राजभर प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर मंगारी पहुंची। आरोप है कि तैनात चिकित्सक ने इलाज से मना कर दिया। कहा कि ऐसे मरीज को यहां भर्ती करने की सुविधा नही है। जब इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हाशमी से की गई तो उन्होंने ने भी समाधान नहीं किया।
जिससे परिजनों में आक्रोश जताया और सीएमओ से शिकायत करने की बात कही। वहीं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हाशमी का कहना है कि बाल रोग विशेषज्ञ न होने की बात कहने पर परिजन स्वयं महिला को लेकर चले गए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




