ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीहवा ने बढ़ाई गलन, पारा गिरेगा

हवा ने बढ़ाई गलन, पारा गिरेगा

हवा की रफ्तार तेज होने से मंगलवार को गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान कम होकर 25 डिग्री तक पहुंच गया। शहर से लेकर गांव तक सुबह कोहरे का भी असर रहा। मौसम...

हवा ने बढ़ाई गलन, पारा गिरेगा
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीWed, 07 Dec 2022 01:10 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता।

हवा की रफ्तार तेज होने से मंगलवार को गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान कम होकर 25 डिग्री तक पहुंच गया। शहर से लेकर गांव तक सुबह कोहरे का भी असर रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री था। मंगलवार को अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज हुआ। दोनों तापमान सामान्य से क्रमश: दो डिग्री और एक डिग्री कम हैं। मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ी इलाके में बर्फबारी के साथ ही हवा करीब 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इस कारण गलन बढ़ी है। आगे भी तापमान गिरेगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें