छेड़खानी में हुई पिटाई तो नवविवाहिता के गहने छीने
बरात में छेड़खानी की घटना के बाद, युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नवविवाहिता के गहने लूट लिए। उन्होंने वाहन में तोड़फोड़ की और उसके परिजनों से मारपीट की। मिर्जामुराद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। यह घटना कपसेठी के नेवढ़िया गांव के किशन बिंद की शादी के दौरान हुई।

कछवांरोड (वाराणसी), संवाद। बरात में छेड़खानी में पकड़े गए युवक की पिटाई हुई तो उसने साथियों के साथ मिलकर नवविवाहिता के गहने लूट लिए। वाहन में तोड़फोड़ की। विवाहिता के परिजनों से मारपीट की। मिर्जामुराद पुलिस ने प्रकरण में केस दर्ज करते हुए दो को हिरासत में लिया है। कपसेठी के नेवढ़िया गांव के सोहनलाल बिंद के पुत्र किशन बिंद की शादी 15 अप्रैल को मिर्जापुर के पुरजागिर (चील्ह) की पुष्पा देवी से हुई थी। शादी के बाद विवाहिता ससुराल आई थी। शुक्रवार को चौथी की रस्म थी। विवाहिता का चाचा लक्ष्मीधर बिंद और भतीजा राजाबाबू विदाई कराकर बोलेरो से विवाहिता को मायके ले जा रहे थे।
आरोप है कि नयापुर गांव के पास नेवढ़िया गांव के करन ने साथियों के साथ रोक लिया। बाइक सवारों ने लाठी-डंडे से बोलेरो का शीशा तोड़ने के साथ ही राजाबाबू का सिर फोड़ दिया। आरोप है कि विवाहिता का मंगलसूत्र, मांग टीका, नथिया छीन ले गए। पति किशन बिंद ने कपसेठी थाने में शिकायत की। घटनास्थल मिर्जामुराद होने पर कपसेठी पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर मिर्जामुराद पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि जांच में पता चला कि बारात में छेड़खानी को लेकर करन की पिटाई की गई थी, उसी की खुन्नस को लेकर घटना हुई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


