दिन की अपेक्षा गर्म हुई रात दे रही बारिश की आहट

Jan 25, 2026 11:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी में रात के तापमान में वृद्धि हो रही है, जो बारिश का संकेत दे रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 27 जनवरी के बाद बारिश की संभावना है।

दिन की अपेक्षा गर्म हुई रात दे रही बारिश की आहट

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दिन के मुकाबले रात के तापमान में बढ़ोतरी बारिश की आहट दे रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 0.2 डिग्री कम और 4.3 डिग्री अधिक रहा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी से जम्मू और इससे सटे हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके प्रभाव से पंजाब, राजस्थान और गुजरात के ऊपर द्रोणिका बनी हुई है। हवा का रुख बदलने पर यह प्रणाली पश्चिम से पूर्व दिशा की ओर बढ़ेगी, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूर्वांचल में 27 जनवरी के बाद बारिश के आसार बन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसके गुजरने के बाद 30 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से दो फरवरी के बाद आसमान साफ होने पर तापमान में एक बार फिर गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में खास कमी नहीं आएगी, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे पहले रविवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;