ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमौसम : तापमान बढ़ा मगर जाड़ा-पाला से राहत नहीं

मौसम : तापमान बढ़ा मगर जाड़ा-पाला से राहत नहीं

निवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई लेकिन धूप नरम रहने से लोगों को राहत का अनुभव नहीं हुआ। मौसम विभाग और विशेषज्ञ का अनुमान है कि...

मौसम : तापमान बढ़ा मगर जाड़ा-पाला से राहत नहीं
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSun, 17 Jan 2021 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

जिस जाड़ा और पाला के लिए पूस (पौष माह) जाना जाता है, उसका इन दिनों लोगों को बखूबी एहसास हो रहा है। सुबह सूरज चढ़ने तक और फिर शाम गहराने के साथ ही वातावरण में गलन हावी हो जा रही है। शुक्रवार रात घना कोहरा के बीच पाला पड़ने से ठंड और गहरा गई। हालांकि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई लेकिन धूप नरम रहने से लोगों को राहत का अनुभव नहीं हुआ। मौसम विभाग और विशेषज्ञ का अनुमान है कि अगले तीन दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। शीतलहर रविवार को भी चलेगी। कोहरा और पाला भी पड़ेगा।

शनिवार को शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को तापमान बढ़ा लेकिन कोहरे के चलते दोपहर 12 बजे के बाद तक लोगों को कायदे की धूप के दर्शन नहीं हुए। सर्द हवा ठिठुरा रही थी। लगभग एक बजे के आसपास धूप निकली लेकिन तीन बजते बजते उसकी भी तेजी जाती रही। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पाण्डेय का भी कहना है कि अभी पश्चिम से सर्द हवा आ रही है। इस कारण अभी राहत नहीं मिलेगी।

पाला के असर की रिपोर्ट मंगाई

जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि शुक्रवार रात व शनिवार सुबह पाला पड़ने का असर अभी तीन-चार दिन बाद ही दिखेगा। उसके असर की रिपोर्ट मंगाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि मौसम कुछ दिन तक इसी तरह खराब रहा तो आलू, टमाटर, मटर, अरहर की फसल प्रभावित हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें