मौसम में अजीबोगरीब बदलाव हो रहा है। सोमवार को रौद्र रूप लेने का संकेत देने वाली लू पर मंगलवार को पुरवा हवा ने ब्रेक लगा दिया।
वाराणसी में मौसम में अजीब बदलाव देखने को मिला है। सोमवार को तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि मंगलवार को पुरवा हवा के कारण अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री रहा। लेकिन उमस ने लोगों को परेशान किया। सारनाथ में 65 वर्षीय बुजुर्ग की गर्मी से मौत हो गई। एसी ही राहत का एकमात्र साधन रहा।

वाराणसी। मौसम में अजीबोगरीब बदलाव हो रहा है। सोमवार को रौद्र रूप लेने का संकेत देने वाली लू पर मंगलवार को पुरवा हवा ने ब्रेक लगा दिया। इससे अधिकतम तापमान कुछ घटा लेकिन पुरवा की उमस पूरे दिन लोगों का पसीना छुड़ाती रही। राहत मिलने की जगह जनसामान्य कहीं अधिक बेचैन दिखा। वहीं, तपिश जानलेवा बन चली है। मंगलवार दोपहर सारनाथ के लेढ़ूपुर उपकेन्द्र के सामने सड़क से गुजरते 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। मंगलवार की सुबह तीखी धूप से अधिक पुरवा की उमस से अधिक असहज लगी। मौसम के अनुसार दिन बीतने के साथ पारा चढ़ा लेकिन सूरज की किरणों में सोमवार जैसी दाहकता नहीं थी।
लोग पसीने से बहुत परेशान हुए। घर हो या बाहर, कहीं राहत नहीं थी क्योंकि पुरवा के असर से पंखा-कूलर भी बेअसर हो गए थे। राहत थी तो एयरकंडीशनर से जो हर किसी के लिए संभव नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.4 औेर न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 1.8 और 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सोमवार को तापमान 45 डिग्री पर पहुंच गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


