अगले दो दिन आंधी, बारिश की संभावना
Varanasi News - वाराणसी में मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। अगले दो दिनों में हल्की बारिश और आंधी की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी, लेकिन किसान जिन्हें गेहूं की कटाई में परेशानी हो रही है, उन्हें मुश्किल...

वाराणसी। मौसम का मिजाज फिर बिगड़ सकता है। चिलचिलाती धूप से अगले दो दिनों तक राहत तो मिलेगी लेकिन किसान मुश्किल में पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को हल्की बारिश, आंधी चल सकती है। इससे तापमान तो गिरेगा लेकिन जो किसान अब तक गेहूं की कटाई नहीं कर सके हैं या कटाई के बाद उन्हें खलिहान में सुरक्षित नहीं कर पाए हैं, उन्हें परेशानी हो सकती है। गुरुवार को दिनभर कड़ी धूप रही लेकिन शाम से मौसम में बदलाव नजर आया। बादल घिरने से कुछ समय के लिए आंधी जैसे हालात बने। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 और शनिवार को 23 डिग्री रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और 23 डिग्री तक जा सकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।