Varanasi News: हफ्तेभर में अनफिट स्कूल वाहन ठीक कराएं

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में, एडीएम डॉ. राजेश कुमार ने अनफिट स्कूल वाहनों को एक हफ्ते में सुधारने का आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय सीमा समाप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल का उपयोग करते हुए वाहनों की फिटनेस और परमिट की समीक्षा की गई। समिति की बैठक में जिला विद्यालय सुरक्षा के सदस्यों ने भाग लिया।

Varanasi News: हफ्तेभर में अनफिट स्कूल वाहन ठीक कराएं

Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने शहर में अनफिट स्कूल वाहनों को हफ्तेभर में ठीक कराने का निर्देश दिया। कहा कि समय सीमा बीतने पर संबंधित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन परमिट संबंधी मामले निपटाने पर जोर दिया। कलक्ट्रेट में शनिवार को जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक में उन्होंने स्कूल वाहनों की फिटनेस और परमिट की समीक्षा की। बता दें कि समिति की बैठक हर साल जनवरी और जुलाई में होती है। शासन ने स्कूल वाहन निगरानी पोर्टल विकसित किया है। इसमें स्कूल वाहनों का पूरा ब्योरा रखा गया है। बैठक में फिटनेस और परमिट फेल स्कूल वाहनों की विद्यालयवार समीक्षा की गई।

इससे पहले 30 जनवरी की बैठक की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। बैठक में एआरटीओ (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) यूतिका सिंह, डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए भूपेंद्र सिंह, यात्रीकर अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत स्कूल प्रबंधक और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsVaranasi News: हफ्तेभर में अनफिट स्कूल वाहन ठीक कराएं