उद्योगों को पीएनजी सप्लाई में कटौती से उत्पादन गिरा
Varanasi News - युद्ध के कारण वाराणसी में औद्योगिक इकाइयों को पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति में कटौती हो रही है। इस कटौती के कारण रामनगर, चांदपुर और करखियांव एग्रो पार्क में 30% तक उत्पादन गिर गया है। 60 से अधिक फैक्ट्रियों में एक शिफ्ट बंद हो गई है और गैस सिलेंडरों की कमी के कारण उत्पादन ठप है।

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। युद्ध के कारण औद्योगिक इकाइयों को पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति में कटौती हो रही है। तीन दिनों से जारी कटौती के कारण रामनगर औद्योगिक क्षेत्र, चांदपुर और करखियांव एग्रो पार्क में स्थापित फैक्ट्रियों में 30 प्रतिशत तक उत्पादन गिरा है। पीएनजी में कटौती से 60 से अधिक फैक्ट्रियों में एक शिफ्ट बंद हो गई है। वहीं जिन कारखानों में रसोईं गैस सिलेंडरों से उत्पादन होता था वहां कार्य ठप है। बनारस में 50 से अधिक पैकेजिंग इकाइयां हैं जहां एलपीजी सिलेंडर से कार्य होता है। पांच दिनों से सिलेंडरों की आपूर्ति पर न होने से उत्पादन बंद हो गया है।गेल
ने अब इन कारखानों में गैस की खपत का आंकड़ा तैयार करके उद्यमियों को भेजना शुरू कर दिया है। उद्यमियों को चेतावनी दी गई है कि किसी भी हाल में तय सीमा से अधिक गैस का प्रयोग न करें। यदि सीमा से अधिक खपत होती है तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


