
बीएलओ फोन उठाएं तो जानकारी को भटकना न पड़े
Varanasi News - वाराणसी में एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में मतदाता परेशान हैं। बीएलओ सही जानकारी नहीं दे रहे हैं और कई बीएलओ बूथों पर उपस्थित नहीं हैं। इससे लोगों को सही जानकारी के लिए भटकना पड़ रहा है। अधिकारी ने बताया कि सभी शिकायतों का समाधान किया जा रहा है।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया में लोगों को बीएलओ से सही और सटीक सूचनाएं नहीं मिल रही हैं। जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं। कई बीएलओ अपने बूथों पर नहीं बैठ रही हैं। किसी पार्क या सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध होने की सूचना सब तक नहीं पहुंच रही है, वहीं बीएलओ द्वारा फोन भी नहीं उठाया जा रहा है। जिससे लोगों को जानकारी के लिए भटकना पड़ता है। हैलो हिन्दुस्तान में मतदाताओं ने इस तरह की दिक्कतों को रखा। समस्या 1. घर पर बीएलओ ने फॉर्म की एक प्रति दी है। अब फोन नहीं उठा रहे हैं ताकि उनसे संपर्क किया जा सके।

बूथ पर भी गये थे लेकिन नहीं मिलीं। राकेश सिंह- सुंदरपुर, चंद्रप्रकाश-चितईपुर 2. बीएलओ को फॉर्म भरकर कई दिन पहले दिया है। लेकिन अब तक ऑनलाइन नहीं किया गया है। बीएलओ को कई बार फोन किया लेकिन जवाब नहीं मिलता है। संजय कुमार सिंह, सीतादेवी-चिरईगांव 3. मेरा नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में है। लेकिन बीएलओ ने एसआईआर फॉर्म नहीं दिया है। ऐसे में हमें क्या करना चाहिए? वैभव देरोलिया-मां वैष्णो नगर कॉलोनी, लमही, संजय कुमार सिंह-बाबतपुर, तलीमुन्निशा-बजरडीहा, फातिमा जेहरा-मदनपुरा, संतोष कुमार तिवारी-कृष्णा विहार कॉलोनी-कंचनपुर, नेहा-सारनाथ, सुरेश पाण्डेय-मिसिर पोखरा। 4. मैंने ऑनलाइन माध्यम से एसआईआर फॉर्म भर दिया है, क्या हमें भी ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा? रवि देव-सीर गोवर्द्धन, संयम शुक्ला-बड़ालालपुर सलाह 1. घर-घर जाकर फॉर्म देने और भरने का निर्देश है। बीएलओ को बूथों पर बैठना चाहिए। इस संबंध में शिकायत पर पूछताछ होगी। 2. बीएलओ द्वारा उपलब्ध कराए गए फॉर्म की फीडिंग का कार्य चल रही है। फीडिंग पूरी होने में कुछ समय लगेंगे। 3. जिन मतदाताओं का नाम 2025 की सूची में नहीं है उनको फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। ऐसे लोग नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 भरें। 4. यदि ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर दिया गया है तो ऑफलाइन भरने की जरूरत नहीं है। (बिपिन कुमार उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जैसा बताया) बोले अधिकारी एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जो भी शिकायतें आ रही हैं, उनका समाधान कराया जा रहा है। ‘हैलो हिन्दुस्तान’ में आई शिकायतों का समाधान कराया जाएगा। बिपिन कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




