वॉलीबॉल....द्वितीय विश्वयुद्ध के ‘लिबेरो’ आज से काशी में दिखेंगे
Varanasi News - वाराणसी में 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू हो रही है, जिसमें द्वितीय विश्वयुद्ध के लिबेरो की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। लिबेरो टीम के लिए डिफेंस को मजबूत बनाते हैं और उन्हें अपनी टीम में शामिल करना अनिवार्य है। वॉलीबॉल में लिबेरो की पहचान और काम करने का तरीका खेल की रोमांचकता को बढ़ाता है।
वॉलीबॉल....द्वितीय विश्वयुद्ध के ‘लिबेरो’ आज से काशी में दिखेंगे वॉलीबॉल....द्वितीय विश्वयुद्ध के ‘लिबेरो’ आज से काशी में दिखेंगे वाराणसी। द्वितीय विश्वयुद्ध में प्रमुख भूमिका निभाने वाले लिबेरो, लिबेरो के रूप में रविवार से वाराणसी में एक बार फिर अहम भूमिका में रहेंगे। चौंकिए मत...। यहां शुरू हो रही 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में लिबेरो (टीम में एक पोजीशन पर रहने वाला खिलाड़ी) अपनी अपनी टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान लिबेरो ने मोर्चे पर लड़ रहे सैनिकों की बहुत मदद की। उन्हें पीछे से रसद पहुंचाई और बीच बीच में युद्ध मैदान पर भी उतर पड़े। इसके अलावा सरकार और सेना के मध्य सेतु का भी काम किया।
कुछ ऐसा ही मिलता जुलता काम अपनी टीम के लिए करने वाले लिबेरो नामक शब्द का पहली बार प्रयोग 1998 में फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल वॉलीबॉल ने किया। इसे अमल में लाने का मुख्य उद्देश्य वॉलीबॉल को और रोचक और आक्रामक बनाना था। इसके बाद 2000 सिडनी ओलंपिक में इसे आधिकारिक तौर पर प्रयोग में लाया गया। टीम में लिबेरो किसी मजबूत स्तंभ की तरह होता है। इसका मुख्य कार्य डिफेंस लाइन को मजबूत बनाना होता है। मैच के दौरान रोटेशन के वक्त वह बैक जोन में ही रहता है। अलग पहचान के लिए टीम के अन्य खिलाड़ियों से इतर उसके ड्रेस का रंग भी होता है। वर्तमान समय में प्रत्येक टीम दो खिलाड़ी को लिबेरो के रुप में नामित कर सकती है l पूर्व में 12 खिलाडियों की टीम बनती थी, जिसमें टीम तय करती थी कि लिबेरो होगा या नहीं परन्तु वर्तमान समय में 14 खिलाडियों की टीम में दो लीबेरो का होना अनिवार्य है l पहले लिबेरो कप्तान नहीं बन सकता था, लेकिन वर्तमान में वह यह भूमिका भी निभा सकता है l वस्तुत: वॉलीबॉल की रोचकता को बढ़ाने में इस खिलाड़ी की बड़ी भूमिका होती है l

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




