विवेक एकेडमी हॉकी के फाइनल में

Mar 03, 2026 01:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी के हरहुआ स्थित विवेक सिंह स्टेडियम में सोमवार को हॉकी सेमीफाइनल में विवेक एकेडमी ने लालपुर को 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अक्षय ने 2 गोल किए, जबकि गोलू और रोहित ने 1-1 गोल किया। महिला वर्ग में विवेक एकेडमी ने लालबहादुर शास्त्री को 6-1 से हराया।

विवेक एकेडमी हॉकी के फाइनल में

वाराणसी। हरहुआ स्थित विवेक सिंह स्टेडियम में सोमवार को हॉकी का सेमीफाइनल मैच लालपुर और विवेक एकेडमी हरहुआ के बीच खेला गया। विवेक एकेडमी ने 4-3 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। विवेक एकेडमी के लिए अक्षय ने 2, गोलू ने 1 और रोहित ने 1 गोल किया। जबकि लालपुर के लिए अंकित, पवन और अश्वनी ने 1-1 गोल किया। विवेक एकेडमी फाइनल में विवेक एकेडमी शिवपुर से भिड़ेगी। वहीं, महिला वर्ग के फाइनल में विवेक एकेडमी हरहुआ ने लालबहादुर शास्त्री को 6-1 से हराया। विवेक एकेडमी के लिए रश्मि ने 2, वर्षा, अंशिका और मधु ने 1-1 गोल किया, जबकि लालबहादुर शास्त्री के लिए तनु ने 1 गोल किया।

ओलंपियन राहुल सिंह ने विजेताओं को ट्रॉफी सौंपी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।