ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीविश्वनाथ धाम : लोकार्पण महोत्सव से जुड़ेंगे स्कूल, दस दिन चलेंगी प्रतियोगिताएं

विश्वनाथ धाम : लोकार्पण महोत्सव से जुड़ेंगे स्कूल, दस दिन चलेंगी प्रतियोगिताएं

लोकार्पण से पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर महोत्सव से मंडल के बेसिक स्कूल भी जुड़ेंगे। मंडल के सभी चार जिलों में विद्यालय, पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर...

विश्वनाथ धाम : लोकार्पण महोत्सव से जुड़ेंगे स्कूल, दस दिन चलेंगी प्रतियोगिताएं
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSat, 27 Nov 2021 03:12 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। वरिष्ठ संवाददाता

लोकार्पण से पहले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर महोत्सव से मंडल के बेसिक स्कूल भी जुड़ेंगे। मंडल के सभी चार जिलों में विद्यालय, पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर निबंध, श्लोक वाचन, रंगोली, नुक्कड़ नाटक और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. एके सिंह ने सभी चार जिलों को एक से दस दिसंबर तक काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से जुड़ी शैक्षिक गतिविधियां कराने के निर्देश दिए हैं। इस आयोजन में बच्चों की सबसे अच्छी कलाकृतियों और प्रस्तुतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उनमें वर्ग बनाकर वाद-विवाद, निबंध, रंगोली, चित्रकला, फैंसी ड्रेस, श्लोक वाचन, कविता, नुक्कड़ नाटक, स्कूल स्तर मेला, अंत्याक्षरी, चौपाई, प्रश्नोत्तरी और स्लोगन लेखन को रखा गया है। कार्यक्रम की शुरुआत एक दिसंबर से विद्यालय स्तर के आयोजनों से होगी। इसके बाद तीन दिसंबर को न्याय पंचायत, सात दिसंबर को ब्लॉक, नौ दिसंबर को जनपद और 10 दिसंबर को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता होगी। विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें