Varanasi News: ग्वालियर की पिंकी का सुमधुर वायलिन वादन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में अस्सी घाट पर ग्वालियर के सिंधिया स्कूल की शिक्षिका पिंकी राय ने वायलिन वादन किया। उन्होंने राग अहीर भैरव में मां गंगा का संगीताभिषेक किया। तबला संगत कृष्ण कुमार उपाध्याय ने दी। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया और मिर्जापुर के कमांडेंट विंध्याचल पाठक ने पिंकी को प्रमाणपत्र दिया।

ग्वालियर की पिंकी का सुमधुर वायलिन वादन

Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में गुरुवार को ग्वालियर के सिंधिया स्कूल की शिक्षिका पिंकी राय का सुमधुर वायलिन वादन हुआ। अस्सी घाट पर हुए आयोजन में उन्होंने राग अहीर भैरव में निबद्ध स्वर रचना से मां गंगा का संगीताभिषेक किया। विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल में निबद्ध स्वर रचनाओं के वादन के बाद दादरा की धुन से समापन किया। उनके साथ तबला संगत बनारस घराना के कृष्ण कुमार उपाध्याय ने की। कलाकार को प्रमाणपत्र होमगार्ड मिर्जापुर के कमांडेंट विंध्याचल पाठक ने किया। आगतों का स्वागत संस्था के सचिव डॉ.रत्नेश वर्मा और संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।