जमीन विवाद में मारपीट, थाने पर प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में पांडेयपुर चौराहे के पास जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष ने व्यापारी नेता पर असलहे से हमला करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज किया और मेडिकल मुआयना कराया। व्यापारियों ने थाने के बाहर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

जमीन विवाद में मारपीट, थाने पर प्रदर्शन

वाराणसी, संवाद। पांडेयपुर चौराहे के पास जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे। एक पक्ष से व्यापारी नेता ने असलहे की मुठिया से मारने और धमकी देने का आरोप लगाया। इसे लेकर थाने पर प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज किया है। डबल ट्री हिल्टन होटल के पास की एक जमीन को लेकर पट्टीदारों में विवाद है। सोनी गुप्ता का आरोप है कि नेहा गुप्ता कुछ लोगों को साथ लेकर जेसीबी के साथ कब्जे के लिए पहुंच गईं। वहां दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और मारपीट करने लगे।

सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को थाने लाया गया। घटना के बाद सोनी गुप्ता के पक्ष में पांडेयपुर व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेष गुप्ता उर्फ बमबम थाने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान उन पर असलहे की मुठिया से सिर पर जानलेवा किया गया। आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में नेहा गुप्ता के पक्ष में आए लोगों ने हमला किया। इस घटना से नाराज होकर व्यापारियों और अधिवक्ताओं ने थाने के बाहर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्ष से तहरीर मिली। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल मुआयना कराया। दोनों पक्ष पर केस दर्ज किया गया है। वहीं व्यापारी नेता ने अपने ऊपर हुए हमले को लेकर अलग से तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।