Varanasi News: जमीन के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल

हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News: बड़ागांव के अनौरा गांव में सोमवार को जमीन विवाद के कारण दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। घटना में दो महिलाएं सहित आधा दर्जन लोग घायल हुए। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उनकी जमीन पर गड्ढा खोदते समय हमला किया, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि वे शौचालय की मरम्मत कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

Varanasi News: जमीन के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल

Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के अनौरा गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुनील कुमार की तहरीर के मुताबिक उनकी जमीन पर विपक्षी गोविंद, पप्पू चौहान सहित आधा दर्जन लोग गड्ढा खोद रहे थे। विरोध करने पर मां उत्तरा देवी एवं चाचा छोटेलाल, पन्नालाल को हमलावरों ने लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरे पक्ष के गोविंद चौहान ने आरोप लगाया है कि आबादी में बने शौचालय का मरम्मत करा रहा था, जिसका विरोध करते हुए विपक्षी छोटेलाल, प्यारेलाल एवं उनके साथ के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने छेदीलाल, चंद्रभाषा और पवन को मारपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: जमीन के विवाद में मारपीट, आठ लोग घायल