Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsViolent Dispute at Wedding in Gangkala Leads to Serious Injuries
बारात में नाचने को लेकर मनबढों ने किया उत्पात

बारात में नाचने को लेकर मनबढों ने किया उत्पात

संक्षेप:

Varanasi News - बड़ागाँव थाना क्षेत्र के गांगकला भट्ठा बाजार में एक शादी में नाचने को लेकर विवाद होने पर मनबढों ने तीन युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। विकास वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य भाग गए।

Dec 01, 2025 02:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

बड़ागाँव थाना क्षेत्र के गाँगकला भट्ठा बाजार स्थित एक वाटिका के पास रविवार की रात लगभग 10 बजे बारात में नाचने गाने को लेकर हुए विवाद में मनबढो ने तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी । स्थानीय थाने पर तहरीर देते हुए घायल युवक विकास वर्मा उम्र 23 वर्ष के बड़े भाई पंकज वर्मा ने बताया कि रविवार को मेरे गाँव डिघिया से गांगकला स्थित शिव पूरी वाटिका में बारात आई थी जिसमें द्वारपूजा के समय नाचने गाने के दौरान कन्या पक्ष से दिनेश व आर्यन निवासी गंगकला अपने साथ अन्य सात लड़को के साथ हाथ मे धारदार हथियार व असलहा लिए हुए खुद को 0009 गैंग का बताते हुए नाच रहे लोगों को मारने लगे जिसमे मेरा भाई विकास वर्मा व अन्य लोग बीच बचाव करने लगे जिस पर राज उर्फ छोटू ने जान से मारने की नीयत से विकास के सर पर प्राणघातक हमला कर दिया जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया लेकिन मनबढ उसे अचेत होने के बाद भी अपने साथियों के साथ रॉड लात जुटा से मारते रहे जिसे बचाने में आशु पटेल, बाबू पटेल , अमित पटेल आये तो उक्त युवकों की भी मनबढों ने जमकर पिटाई कर दी वही जब बारातियों ने जब बीच बचाव शुरू किया तो सभी मनबढ भाग गए लेकिन कुछ लोगो ने राज उर्फ छोटू को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वही गम्भीर रूप से घायल विकास की स्थिति अभी भी गम्भीर बनी हुई उसका निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और उसे समाचार लिखे जाने तक होश नही आया । वही अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है ।