Varanasi News: रोहनिया के भुआलपुर गांव में दुकान न खोलने पर थार सवार मनबढ़ों ने दुकानदार को पीटा
Varanasi News: रोहनिया/वाराणसी, संवाद। थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में दुकान बंद कर रहे

Varanasi News: रोहनिया/वाराणसी, संवाद। थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव में दुकान बंद कर रहे दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थार सवार युवकों ने दुकान दोबारा खोलने का दबाव बनाया। विरोध करने पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू तोड़ दिया और दुकानदार समेत परिजनों की पिटाई कर दी। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण
भुआलपुर निवासी रामराज पटेल ने रोहनिया पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 12 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक थार गाड़ी से आयुष सिंह अपने चालक के साथ वहां पहुंचा और दोबारा दुकान खोलने के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में रखा इलेक्ट्रॉनिक तराजू तोड़ दिया और मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के गंभीर परिणाम
इसके बाद आरोपियों ने अमन सिंह और नमन सिंह निवासी भुआलपुर समेत 10-15 अज्ञात लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उन्हें और उनके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में रामराज पटेल, उनके भाई रामदुलार और बेटे जितेंद्र को गंभीर चोटें आईं। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
पुलिस की कार्रवाई
घटना के बाद परिजन घायलों को अखरी पुलिस चौकी ले गए। रोहनिया पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


