Varanasi News: बिजली विभाग के लिपिक और सुरक्षा गार्ड में मारपीट

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के भिखारीपुर स्थित हाइडिल कालोनी में सुरक्षा कर्मचारी और लिपिक के बीच मारपीट हुई। लिपिक अखिलेश कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद कॉलोनीवासी ने हंगामा किया। लिपिक को सुरक्षा गार्डों ने मेन गेट पर रोकने के बाद बहस शुरू हुई, जो हाथापाई में बदल गई।

Varanasi News: बिजली विभाग के लिपिक और सुरक्षा गार्ड में मारपीट

Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। भिखारीपुर स्थित हाइडिल कालोनी में तैनात सुरक्षा कर्मचारी और एक लिपिक के बीच शनिवार रात मारपीट हो गई। इसमें लिपिक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। लिपिक अखिलेश कुमार वाराणसी जोन द्वितीय के मुख्य अभियंता कार्यालय में तैनात हैं। घटना के बाद से उनके परिजन और कॉलोनीवासी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा गार्डों की हरकत से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लिपिक अखिलेश कुमार कॉलोनी जाने के लिए जैसे ही मेन गेट पर पहुंचे, वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षा कर्मियों ने आने का कारण पूछा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी।

देखते देखते हाथापाई होने लगी। इस दौरान अखिलेश के सिर में गंभीर चोट आ गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: बिजली विभाग के लिपिक और सुरक्षा गार्ड में मारपीट