सब्जी मंडी में मारपीट, एक का सिर फटा

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

चित्रसेनपुर सब्जी मंडी में रविवार को किशन बिन्द पर सगड़ी चालक रोशन पटेल ने हमला किया। घटना के बाद किशन का सिर फट गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। किशन ने मिर्जामुराद थाने में रोशन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

सब्जी मंडी में मारपीट, एक का सिर फटा

कछवांरोड। क्षेत्र के चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) सब्जी मंडी में रविवार की सुबह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डोमैला गांव निवासी किशन बिन्द सब्जी लेकर आया था। मंडी के पास सर्विस लेन पर सामने से आ रही सगड़ी (ट्राली) से किशन का बोरी लग गया और फट गया। इसको लेकर किशन ने विरोध किया। उसी पर सगड़ी चालक पूरे गांव निवासी रोशन पटेल ने कड़े से किशन के सिर पर वार कर दिया। किशन का सिर फट गया और खून से लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा घायल को पास के अस्पताल में ले जाकर दवा दवा इलाज करवाया गया। पीड़ित मिर्जामुराद थाने पहुंच रोशन पटेल के खिलाफ मारपीट का तहरीर दिया गया।

पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए भेजा। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।