नाश्ता कर रहे दम्पत्ति को मनबढो ने पीटा
Varanasi News - बड़ागांव के गांगकला बाजार में एक पति-पत्नी पर दबंगों ने हमला कर दिया। रोहित पटेल और उनकी गर्भवती पत्नी काजू को पुरानी रंजिश के चलते गंभीर चोटें आईं। हमलावर भाग गए, जबकि घायल दंपति का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। काजू ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बड़ागांव। थाना क्षेत्र के गांगकला बाजार की शाम मंगलवार को पति पत्नी एक दुकान पर नाश्ता कर रहे थे इसी बीच कतिपय दबंगों ने महिला और उसके पति को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जब एकत्रित होने लगे तो हमलावर भाग निकले । जानकारी के अनुसार गांगकला गांव निवासिनी रोहित पटेल अपनी पत्नी काजू के साथ बाजार में नाश्ता कर रहे थे उसी समय उसी के गांव के संजू पटेल, अशीष एवं चार पांच अज्ञात मनबढो ने पुरानी रंजिश में रोहित पर पंच एवं राड, डंडा से मारकर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिये वही साथ बैठी उसकी पत्नी जब अपने पति को बचाने गई तो मनबढो ने काजू को भी पिट दिया ।
घायलों का इलाज स्थानीय निजी चिकित्सालय में कराया गया। घायल की गर्भवती पत्नी ने हमलावरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



