होली पर मारपीट के मामले में मुकदमा

Mar 09, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के जैतपुरा क्षेत्र के अमरपुर मढ़िया में होली के मौके पर पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच चाकूबाजी और लाठी-डंडे चले। मनीष सोनकर ने आरोप लगाया कि राजकुमार सोनकर और उसके परिवार ने उन पर हमला किया। वहीं, सूरज सोनकर ने भी प्रतिवाद किया कि उनके परिवार पर हमला हुआ, जिसमें गंभीर चोटें आईं।

होली पर मारपीट के मामले में मुकदमा

वाराणसी। जैतपुरा क्षेत्र के अमरपुर मढ़िया इलाके में होली पर पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी और लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। मनीष सोनकर का कहना है कि पांच मार्च की रात साढ़े 10 बजे वह अपने घर के सामने होली का जश्न मना रहे थे। राजकुमार सोनकर अपने पुत्र मोनू सोनकर, रवि सोनकर, सूरज सोनकर, आजाद सोनकर और रिश्तेदार प्रदीप सोनकर के साथ पहुंचे। उन्होंने उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने चाकूबाजी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उधर, सूरज सोनकर का आरोप है कि राजेंद्र सोनकर, आशीष सोनकर, मनीष सोनकर, सतीश सोनकर, नत्थू सोनकर और करन सोनकर उर्फ बबलू ने उनके घर में घुसकर मारपीट की।

इसमें वह और उनके पिता राजकुमार को गंभीर रूप से घायल हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।