Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsViolence Erupts at Wedding in Mirzapur Youths Attack Guests and Brandish Firearm
मनबढ़ पिस्टल तानकर बरात में घुसे, एक घायल

मनबढ़ पिस्टल तानकर बरात में घुसे, एक घायल

संक्षेप:

Varanasi News - कछवांरोड के ठठरा गांव में एक शादी समारोह के दौरान कुछ मनबढ़ युवकों ने डीजे पर जबरन नाचने की कोशिश की। मना करने पर उन्होंने बरातियों से मारपीट की और एक व्यक्ति पर पिस्टल तान दी। घटना के बाद आरोपी भाग गए, और वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

Feb 10, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

कछवांरोड। ठठरा गांव (मिर्जामुराद) स्थित कछवां-कपसेठी मार्ग पर रविवार रात एक शादी समारोह में मनबढ़ युवकों ने डीजे पर जबरन नाचने लगे। मना करने पर बरातियों से मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंचे कछवांरोड निवासी अविनाश मोदनवाल पर एक मनबढ़ ने पिस्टल तान दी। साथ ही ईंट उठाकर वार कर दिया। इससे वह घायल हो गए। इसके बाद आरोपी पिस्टल लहराते हुए भाग निकले। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित अविनाश ने मिर्जामुराद थाने में चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें